Bihar Deled Admit Card 2025 – नमस्कार दोस्तों! यदि आप बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में भाग लेने की योजना बना रहे हैं और अपने एडमिट कार्ड के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 संभावित रूप से 17 फरवरी 2025 को जारी किया जा सकता है। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसलिए, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर आप अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा तिथि और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होंगे। सभी जरूरी जानकारियां प्रदान करेंगे, इसलिए इसे अंत तक पढ़ें।
बिहार D.El.Ed एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
- इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं ।
- Home Page डाउनलोड एडमिट कार्ड डी.ई.एल.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सत्र 2025-27) लिंक पर क्लिक करें।
- अब, अपना “ आवेदन संख्या और DOB (जन्म तिथि) ” का उपयोग करके लॉगिन करें और सबमिट करें ।
- आपका बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अंत में, अपने बिहार D.El.Ed एडमिट कार्ड 2025 को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
Bihar D.EL.Ed Admit Card 2025: Overview
POST TITLE | BIHAR D.EL.Ed Admit Card 2025 DOWNLOAD LINK |
D.el.ed Admit Card 2025 Release Date | 17 Feb.2025 |
Course Name | BIHAR D.EL.Ed Admission 2025 – 2027 |
Name Of The Board | Bihar School Examination Board, Patna |
Exam Date | 27 Feb. – 28 Feb, 2025 |
Mode Of Exam | Online (CBT) |
Admit Card | Click Here |
Correction | Click Here |
Official Website | https://biharboardonline.bihar.gov.in/ |
Bihar D.El.ED Exam Centre List 2025
बिहार बोर्ड Deled प्रवेश परीक्षा 2025 आयोजित करने जा रहा है, यहां परीक्षा केंद्रों की सूची दी गई है:
- Bhojpur
- Bhagalpur
- Siwan
- Darbhanga
- Purnea
- Patna
- Gaya
- Muzaffarpur
- Saran (Chapra)

Bihar Deled Admit Card 2025 में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी?
डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:
- परीक्षार्थी का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 में कौन आवेदन कर सकता है ?
बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ निर्धारित योग्यता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। नीचे पात्रता संबंधी मुख्य बिंदु दिए गए हैं:
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों (अनारक्षित श्रेणी) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी (SC, ST, OBC, EBC, दिव्यांग) के उम्मीदवारों को 5% अंकों की छूट दी गई है। यानी, उन्हें न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 17 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक)
- अधिकतम आयु: कोई निर्धारित अधिकतम आयु सीमा नहीं है।
राष्ट्रीयता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- बिहार राज्य के निवासी उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
ध्यान दे
- डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स उन अभ्यर्थियों के लिए है, जो भविष्य में प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) बनना चाहते हैं।
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
बिहार डीएलएड परीक्षा 2025 का पैटर्न : Bihar Deled Admit Card 2025
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जो निम्नलिखित विषयों पर आधारित होंगे-
सामान्य हिंदी/उर्दू | 25 प्रश्न |
गणित | 25 प्रश्न |
विज्ञान | 20 प्रश्न |
सामाजिक अध्ययन | 20 प्रश्न |
सामान्य अंग्रेजी | 20 प्रश्न |
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता | 10 प्रश्न |
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, और परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी।
ये भी पढ़ें:-
- Up polytechnic 2025 – UP Polytechnic Registration and Admit Card Details: Application Process, Download Admit Card, Important Dates, Exam Instructions, Required Documents, Exam Center Details.
- बिहार DELED एडमिट कार्ड 2025 , Download Link जारी
- Jharkhand Polytechnic 2025 – झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड पॉलिटेक्निक 2025 के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है, Jharkhand Polytechnic 2025 Syllabus